छत्तीसगढ़ खिलाड़ी सामान्य ज्ञान इन हिंदी : CG Khiladi Gk in Hindi

By Raj Markam

Updated on:

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ खिलाड़ी सामान्य ज्ञान  : CG GK 2021

छत्तीसगढ़ का सम्पूर्ण सामान्य ज्ञान Cg Mcq Question Answer in Hindi: Click Now

  1. एरमन आर. बेस्टियन : भारतीय हॉकी टीम के प्रतिभाशाली सेण्टर फारवर्ड को पूर्वी अफ्रीका, स्पेन, सिंगापुर, बहरीन तथा मलेशिया के विरुद्ध भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। उन्होंने वर्ष 1960 के ओलम्पिक तथा 1967 के एशियाड में भी भाग लिया। अब वे प्रशिक्षण कार्य कर रहे हैं।
  2. टीकमदास अन्दानी (जन्म : 20 अक्तूबर, 1952) : वॉलीबॉल के राष्ट्रीय रेफरी श्री अन्दानी ने 5 राष्ट्रीय बॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में खेलकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अब वे वॉलीबॉल के प्रशिक्षक हैं।
  3. तन्द्रा रायचौधरी (बनर्जी) (जन्म : 15 नवम्बर, 1959): अन्तर्राष्ट्रीय भारोत्तोलक तन्द्रा रायचौधरी ने अनेकानेक अन्तर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने अनेक बार चैम्पियनशिप जीती हैं।
  4. राजेश चौहान (जन्म : 19 दिसम्बर, 1966) : मात्र 19 वर्ष की आयु में मध्य प्रदेश राज्य क्रिकेट टीम में सम्मिलित होकर श्री चौहान ने अपनी जिस प्रतिभा का परिचय दिया, उसने उन्हें राष्ट्रीय टीम में भी सम्मिलित कराया। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अनेक बार भारत के श्रेष्ठ ‘ऑफ स्पिनर बॉलर’ के रूप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
  5. नीता डुमरे (जन्म : 10 दिसम्बर, 1968) : हॉकी की प्रतिभा सम्पन्न खिलाड़ी नीता डुमरे ने अनेकानेक अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेण्टों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्हें अनेक बार पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया है। आजकल वे निर्धन बच्चों को हॉकी का प्रशिक्षण दे रही हैं।

6.सय्यद अब्दुल गफ्फार : राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले श्री गफ्फार ने अनेकानेक अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेण्टों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्हें ‘विक्रम अवार्ड’ से पुरस्कृत किया गया है।

  1. राधेश्याम गुप्ता (जन्म : 15 अगस्त, 1953) : श्री गुप्ता ने अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं में अपना रेटिंग 2220 रखकर ‘फीडे मास्टर’ का खिताब जीता है। उन्हें ‘विक्रम अवार्ड’ से भी पुरस्कृत किया गया है।
  2. राम अवतार जैन (जन्म : 16 जनवरी, 1948) : श्री जैन ने बैडमिण्टन तथा लॉन टेनिस दोनों ही में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेकानेक पुरस्कार जीते हैं।
  3. सहीराम जाखड़ (जन्म : 10 अप्रैल, 1965) : श्री जाखड़ ने पूर्व सोवियत संघ तथा जापान के विरुद्ध वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्हें अनेक बार पुरस्कृत किया गया है।
  4. बशीर अहमद खान (जन्म : 27 जून, 1955) : वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल के प्रतिभावान खिलाड़ी श्री खान ने अनेकानेक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करके पुरस्कार जीते हैं । वे 35 से अधिक राष्ट्रीय खेलों में प्रशिक्षक रहे हैं।
  5. विंसेण्ट लकड़ा (जन्म : 1 जुलाई, 1952): इन्हें ओलम्पिक हॉकी प्रतियोगिताओं में खेलने के अवसर मिले हैं।
  6. संजय मिश्रा (जन्म : 9 मई, 1968): मात्र 15 वर्ष की अल्पायु में राज्य चैम्पियन बने बैडमिण्टन खिलाड़ी श्री मिश्रा को वर्ष 1991 में वरिष्ठ राज्य चैम्पियन भी बनने का सुअवसर मिला। उन्हें ‘विक्रम अवार्ड’ से पुरस्कृत किया जा चुका है।
  7. प्रभा नायर (जन्म : 4 दिसम्बर, 1972): मध्य प्रदेश की भारतीय हैण्डबाल टीम में गोलकीपर के रूप में प्रतिनिधित्व करने वाली प्रभा नायर ने चतुर्थ कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता है। उन्हें ‘विक्रम पुरस्कार’ से पुरस्कृत किया गया है।
  8. राजेश पटेल (जन्म : 9 जुलाई, 1957) : बास्केट बॉल के कुशल खिलाड़ी श्री पटेल ने अनेकानेक बार राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। अनेकानेक पुरस्कारों से पुरस्कृत श्री पटेल अभी तक लगभग 150 नवोदित खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर चुके हैं।
  9. जसवन्त पवार (जन्म : 26 अप्रैल, 1965) : डिकेथलॉन में विश्व रिकार्ड बनाने वाले श्री पवार को अनेकानेक बार सम्मानित किया गया है।
  10. राजेन्द्र प्रसाद (जन्म : 17 जनवरी, 1968) : मुक्केबाजी में राज्य चैम्पियन रहे श्री प्रसाद को 5 वें सैफ खेलों तथा बार्सीलोना ओलम्पिक में अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिला है। उन्होंने अर्जुन पुरस्कार से लेकर स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक जीते हैं।
  11. शबाना कुरैशी (जन्म : 4 मार्च, 1974) : विश्व हैण्डबॉल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली शबाना कुरैशी ने चौथे राष्ट्रमंडल युवा हैण्डबॉल चैम्पियनशिप, चौथी एशियन चैम्पियनशिप, राष्ट्रमंडल कप हैण्डबॉल चैम्पियनशिप तथा अन्तर महाद्वीपीय चैम्पियनशिप जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है।
  12. हनुमान सिंह राठौर (जन्म : 16 फरवरी, 1950) : राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले श्री राठौर ने मास्को ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्हें अर्जुन पुरस्कार, महाराणा प्रताप पुरस्कार आदि से पुरस्कृत किया जा चुका है।
  13. सुधाकर बाबू रेड्डी (जन्म : 10 मई, 1965) : ने राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं में भाग लेकर मात्र पुरस्कार ही नहीं जीते हैं, बल्कि ‘इण्टरनेशनल मास्टर टाईटल’ भी प्राप्त किया है।
  14. विजया एम. रेड्डी (जन्म : 19 जून, 1971) : इन्हें राष्ट्रीय हैण्डबॉल में राज्य का और चौथे एशियन महिला हैण्डबॉल चैम्पियनशिप, छठे राष्ट्रमंडल खेलों, गुडविल गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करके अनेक पुरस्कार जीतने का गौरव प्राप्त है।
  15. कृष्णा साहू (जन्म : 17 दिसम्बर, 1967) : इन्होंने अनेकानेक भारोत्तोलन चैम्पियनशिप प्रतियोगिताओं में भाग लेकर मि. ओलम्पिक अवार्ड तथा मि. मध्य प्रदेश अवार्ड जीता है।
  16. वीरेन्द्र कुमार साहू (जन्म : 20 अप्रैल, 1966): वर्ष 1990 में हेग में आयोजित विश्व भारोत्तोलन में भाग लेने वाले श्री साहू ने एशियन पावर लिफ्टिंग में तृतीय स्थान और मुम्बई में आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता है।
  17. संजय कुमार शर्मा (जन्म : 30 जून, 1958): शरीर सौष्ठव के राष्ट्रीय रैफरी श्री शर्मा ने छत्तीसगढ़ शरीर सौष्ठव प्रतिस्पर्धा में 11 से अधिक बार प्रथम स्थान पाया है। पंजा कुश्ती में वे दो बार राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्हें अनेक बार सम्मानित किया गया है।
  18. मीना शेंडगे (जन्म : 4 मई, 1971): अनेकानेक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी मीना शेंडगे ने दाना कप एवं इण्टरनेशनल यूथ सॉकर कप में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। उन्हें अनेकानेक बार पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया है।
  19. सुरेश कुमार श्रीवास्तव (जन्म : 9 जनवरी, 1954) : हॉकी खिलाड़ी श्री श्रीवास्तव ने अनेक बार राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कार जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है।
  20. कीर्तेश कुमार त्रिवेदी (जन्म : 29 जून, 1965) : वॉलीबाल खिलाड़ी श्री त्रिवेदी ने अनेकानेक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राज्य का नाम रोशन किया है। वर्ष 1984 में रूस के विरुद्ध मैच में तो उन्होंने भारतीय टीम का नेतृत्व भी किया। 19वें एशियाई खेलों में उन्हें ‘बेस्ट सर्वे ऑफ इण्डिया’ पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
  21. मनोज वर्मा (जन्म : 16 दिसम्बर, 1957) : मध्य प्रदेश राज्य शतरंज चैम्पियन श्री वर्मा को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने का गौरव मिला है।
  22. माया चौधरी : भिलाई की अध्ययनरत बॉस्केटबॉल की इस छात्रा को विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार, 17 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रथम और कनिष्ठ एवं वरिष्ठ ओपन में 12 बार प्रथम तीन स्थानों में रहने का गौरव मिला है।
  23. संबीत कुमार मिश्रा : श्री मिश्रा को वर्ष 1984-90 के दौरान भारतीय जूनियर हॉकी टीम के उप-कप्तान रहने, फ्रांस एवं जर्मनी में अपना खेल प्रदर्शन करने के अवसर मिले हैं। राज्य सरकार ने उन्हें वर्ष 2001 के युवा पुरस्कार से परस्कृत किया और उन्होंने पुरस्कार की समस्त धनराशि गुजरात भूकम्प कोष में जमा करा दी।
  24. श्रीनाथ राव : शितोरियू कराटे के इस बाल खिलाड़ी को राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक तथा जिला स्तर पर दो स्वर्ण पदक जीतने का गौरव प्राप्त है। वे भारत के सबसे कम आयु के ब्लैक बेल्ट धारियों में से एक हैं।

          

  1. आशीष अरोरा (जन्म : 10 मार्च, 1977) : आशीष अरोरा का जन्म स्थान दुर्ग है। इस वॉलीबॉल खिलाड़ी ने वर्ष 1996 से 2001 के दौरान 13 बार अन्तर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें वर्ष 2001 में गुण्डाधूर सम्मान प्रदान किया गया।
  2. अमरदीप सिंह राय : रायफल शूटिंग के खिलाड़ी रायगढ़ के अमरदीप सिंह राय ने वर्ष 2001-2003 के दौरान राष्ट्रीय प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग) में राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। इस खिलाड़ी ने 29 मार्च, से लेकर 7 अप्रैल, 2004 तक इस्लामाबाद (पाकिस्तान) में आयोजित नौवीं सैफ खेल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। राज्य सरकार द्वारा इन्हें वर्ष 2004 के गुण्डाधूर सम्मान से सम्मानित किया गया है।
  3. अरविन्द सोनी : तीरंदाजी के खिलाड़ी बिलासपुर के श्री अरविन्द सोनी ने वर्ष 2000 से 2004 के दौरान राष्ट्रीय प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग) में राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2004 के महाराजा प्रवीरचन्द्र भंजदेव सम्मान से सम्मानित किया गया है।
  4. सविता सिंह : सॉफ्टबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी रायपुर की सविता सिंह ने अप्रैल 2004 में एन. आई. एस. का सर्टिफिकेट कोर्स कर पहली महिला एन. आई. एस. होने का गौरव हासिल किया है।

 

Related Post

Biology Tissues GK Questions | जीव विज्ञान ऊतक QUIZ

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now Biology Tissues GK Questions 1. एक विशेष कार्य करने वाले समान कोशिकाओं के समूह को क्या कहते हैं? ...

छ.ग. प्रयोगशाला परिचालक 880 पद लिखित परीक्षा सूचना Prayogshala Paricharak Exam Update

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now Prayogshala Paricharak Exam Update:- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रयोगशाला परिचारक, भृत्य, चौकीदार और स्वीपर के कुल 880 ...

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल सामान्य ज्ञान 2025 | CG Mantrimandal GK in Hindi

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now छत्तीसगढ़ वर्तमान में कौन क्या है । छत्तीसगढ़ नई मंत्रिमंडल List 2025,CG kon kya hai Current Affairs CG ...

Leave a Comment