छत्तीसगढ़ के जलप्रपात जीके : CG Waterfall GK IN HINDI

By Raj Markam

Updated on:

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ जलप्रपात सामान्य ज्ञान / Chhattisgarh Waterfall,CG PSC & CG VYAPAM

1. चित्रकूट जलप्रपात : यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा जलप्रपात है। इसे चित्रकोट, चितरकोट आदि नामों से भी जाना जाता है। इस जलप्रपात को ‘छत्तीसगढ़ का नियाग्रा’ कहा जाता है। यह बस्तर जिले में जगदलपुर से 40 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह इंद्रावती नदी पर स्थित है। इस जलप्रपात में 29 मीटर की ऊँचाई से गिरने वाली अपार जलराशि पर्यटकों का मन मोह लेती है।

2. तीरथगढ़ जलप्रपात : यह बस्तर जिले में जगदलपुर से 39 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह मुनगाबहरा नदी पर स्थित है। सुंदर मनोरम प्राकृतिक शांत वातावरण एवं वनों से आच्छादित इस रोमांचक स्थल में शहरी कोलाहल से अपूर्व शांति मिलता है।

3. अमृतधारा जलप्रपात : यह कारिया जिले में मनेन्द्रगढ़ से 10 किमी. की दूरी पर स्थित एक सुन्दर जलप्रपात है। हसदो नदी बरहमपुर पहाड़ी से गिरकर इस जलप्रपात का निर्माण करती है। इस जलप्रपात का जल स्वास्थ्यवर्द्धक होने के कारण इसका नाम अमृतधारा जलप्रपात पड़ा।

4. कोठली जलप्रपात : इस जलप्रपात का निर्माण कन्हार नदी ने बलरामपुर जिले में डीपाडीह के निकट किया है।

5. रक्सगण्डा जलप्रपात : इस जलप्रपात का निर्माण सूरजपुर जिले में ‘चलंगी’ नामक स्थान पर रेंड नदी द्वारा किया गया है।

6. केन्दई जलप्रपात : यह जलप्रपात कोरबा जिले में कटघोरा से लगभग 60 किमी. की दूरी पर केन्दई नदी पर स्थित है।

7. सातधारा जलप्रपात : यह बीजापुर जिले में इन्द्रावती नदी पर स्थित है। बोधघाट पहाड़ी से गिरते समय यह जलप्रपात सात धाराएँ बनाती है।

10. कांगेर धारा जलप्रपात : यह जलप्रपात बस्तर जिले कांगेर नदी पर स्थित है। यह जलप्रपात अत्यंत मनोरम है। झरने की ऊँचाई यद्यपि 20 फीट ही है लेकिन यहाँ का जल बिल्कुल स्वच्छ है।

11. कुडुंग खोदरा जलप्रपात : यह बस्तर की कांगेर घाटी में स्थित एक सुन्दर जलप्रपात है।

12. खुरसेल जलप्रपात : यह नारायणपुर में खुरसेल-घाटी में स्थित एक पर्वतीय जलप्रपात है। यहाँ 400 फीट की ऊँचाई से जल गिरता है।

13. झूलन दरहा जलप्रपात : यह बस्तर की कांगेर घाटी में स्थित है।

14. तामड़ा धूमर जलप्रपात : यह बारसूर मार्ग पर स्थित है। दंतेवाड़ा जिले के गांव कोडेर की तामड़ाबहार नदी 125 फीट नीचे गिरकर जलप्रपात बनाती है।

15. बेने जलप्रपात : जशपुर जिले ईब नदी इस जलप्रपात का निर्माण करती है।

16. शिव गंगा जलप्रपात : यह बस्तर की कांगेर घाटी में स्थित है।

Related Post

Biology Tissues GK Questions | जीव विज्ञान ऊतक QUIZ

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now Biology Tissues GK Questions 1. एक विशेष कार्य करने वाले समान कोशिकाओं के समूह को क्या कहते हैं? ...

छ.ग. प्रयोगशाला परिचालक 880 पद लिखित परीक्षा सूचना Prayogshala Paricharak Exam Update

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now Prayogshala Paricharak Exam Update:- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रयोगशाला परिचारक, भृत्य, चौकीदार और स्वीपर के कुल 880 ...

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल सामान्य ज्ञान 2025 | CG Mantrimandal GK in Hindi

Telegram Group Join Now WhatsApp Group Join Now छत्तीसगढ़ वर्तमान में कौन क्या है । छत्तीसगढ़ नई मंत्रिमंडल List 2025,CG kon kya hai Current Affairs CG ...

Leave a Comment